भगवानपुर हाट: मानसून की पहली वर्षा से खेत हुए लबालब, खेती में जुटे किसान

परवेज अख्तर/सिवान: एक महीने से अधिक से तेज गर्मी के कारण धरती का कंठ सूख गया था। खेतों में दरार पड़ गए थे। किसानों में पानी के लिए हाहाकार मचा था। प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवर भी काफी परेशान थे। कुल मिलाकर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, लेकिन गुरुवार की रात से शुरू हुई मानसून की पहली झमाझम वर्षा से धरती की प्यास बुझी और खेत पानी से लबालब भर गए। किसान खेतों की ओर चल पड़े हैं। वैसे कुछ किसानों द्वारा पंप सेट पानी चलाकर धान का बिचड़ा नर्सरी में गिराया गया था, लेकिन अधिकांश किसान वर्षा इंतजार कर रहे थे। वैसे किसानों के लिए मानसून का यह पहली वर्षा खुशियां लेकर आई है। अभी धान का बिचड़ा छोटे-छोटे होने के कारण एवं खेतों में अधिक जल जमाव होने से किसान रोपनी करने वंचित हो रहे हैं।

कृषक कामेश्वर सिंह ने बताया कि गुरुवार को अपने खेत में केवाला तो करा दिया, लेकिन गुरुवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार वर्षा से खेत में अधिक जल जमाव होने के कारण रोपनी को रोकना पड़ा है। किसानों का मानना है कि इस वर्षा पर मक्का, अरहर, सोयाबीन आदि की खेती शुरू हो जाएगी। परवल के फसल के लिए भी यह वर्षा अच्छा साबित हुई है। इसके अलावा गर्मी से झुलस रहे अन्य साग-सब्जियों को भी राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि किसान जल जमाव वाले खेतों में ड्रम सीडर मशीन से धान की बोआई करें तथा ऊपरी तल वाले भूमि में जीरो टिलेज मशीन से धान की सीधी बोआई करें। उन्होंने ऊपरी तल वाले भूमि जिसमें पानी नहीं लगने की संभावना हो वैसे भूमि पर मक्का, अरहर तथा सोयाबीन की खेती करने की सलाह दी। वे मक्का एवं अरहर की खेती अंतरवर्ती विधि से करने की सलाह दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026