परवेज अख्तर/सिवान: असांव एवं आंदर थाने की टीम ने गुरुवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार लोगों में बड़हरिया निवासी दिलीप कुमार राम, असांव निवासी जगन्नाथ राउत, संजय चौधरी एवं शनिचरा टोला निवासी सियाराम यादव शामिल हैं। वहीं आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि शराब पीने के आरोप में दो लोगों को आंदर उच्च विद्यालय स्थित नहर के समीप गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में नरहन निवासी रंजन सिंह व धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। सभी को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…