भगवानपुर हाट: मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गए बदमाश गए जेल

  • बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया
  • झपट्टा मार मोबाइल छीनने का काम करते हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पनियाडीह गांव के एक युवक से गुरुवार को झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे दोनों बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया था। पकड़े गए दोनों बदमाश बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुरा गांव के मिट्ठू मांझी व सन्नी मांझी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश मोबाइल से बात कर रहे राहगीरों का मोबाइल झपट्टा मार छीनने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम पनियाडीह गांव के प्रशांत कुमार से झपट्टा मार मोबाइल छीनकर दोनों बदमाश भाग रहे थे। यह देख प्रशांत ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने पीछा करके दोनों बदमाशों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़ित प्रशांत कुमार के आवेदन पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026