Categories: पटना

आरजेडी से ‘आउट’ होते ही तेज प्रताप का ‘खेल’ शुरू, तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

मुंगेरः विधायक मेवालाल चौधरी के निधन बाद तारापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है. इस सीट से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. वो पूर्व में भी दो बार विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं हुई. हालांकि इस बार संजय कुमार के लिए खास बात है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इनके लिए प्रचार भी करेंगे. क्योंकि आरजेडी के स्टार प्रचारक की लिस्ट से तेज प्रताप यादव गायब हो चुके हैं.

‘क्षेत्र का विकास हो सके इसलिए लड़ रहा हूं चुनाव’

मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद संजय कुमार ने कहा, “मैं विकास करूंगा, विकास के मामले में तारापुर विधानसभा क्षेत्र उपेक्षित रहा है. किसानों के लिए पानी की व्यवस्था करूंगा.” निरद्ली प्रत्याशी संजय कुमार ने कहा कि इच्छा थी कि अपने क्षेत्र का विकास हो सके इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं. तेज प्रताप यादव का समर्थन है. वह हमारे चुनाव प्रचार में भी क्षेत्र में आएंगे. वह घर-घर जाकर लोगों से वोट भी मांगेंगे. बस समय का इंतजार करें.

संजय कुमार की पत्नी भी मुखिया पद की प्रत्याशी

बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के माछिडीह के रहने वाले हैं. बीते शुक्रवार की दोपहर वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ तारापुर अनुमंडल कार्यालय पंहुचे और अपना नामांकन कराया. संजय कुमार की पत्नी भी राजनीति से जुड़ी हैं. वह अपनी पंचायत माछिडीह से पंचायत चुनाव में मुखिया पद से चुनाव लड़ रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026