भगवानपुर हाट: मतदाता सूची में अहर्ता रखने वालों का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए : एसडीओ

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मतदाता सूची में अहर्ता रखने वालों का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। जो 18 आयु पूरा कर लिया है उसका नाम भी नहीं छूटनी चाहिए। यह बात मंगलवार को एसडीओ संजय कुमार ने मनरेगा भवन के सभागार में बीएलओ के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। लोकतंत्र के मजबूती के लिए वैसे अभी लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए जो इसके योग्य हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ मृत व्यक्ति अथवा किसी भी कारण से कोई व्यक्ति दूसरे जगह स्थाई रूप से रहता है उसका नाम मतदाता सूची से जरूर विलोपित करें। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में उदारता का परिचय दें।

एक अप्रैल से 2023 तक जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी कारण वर्ष क्षेत्र के किसी भी जीते हारे प्रतिनिधियों, अधिकारियों का नाम मतदाता सूची से नहीं जुड़ा है उनका भी नाम जोड़ा जाएगा। लिंगानुपात मतदाताओं की संख्या की समीक्षा भी की गई तथा महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या को समतुल करने की हिदायत दी गई। 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया। मोबाइल एप से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने तथा सुधार करने के लिए एप मोबाइल में लोड करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी महाराजगंज दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ डा. कुंदन, बबलू मिश्र सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026