परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट एसडीओ संजय कुमार ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय एवं एफसीआइ गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की अनुपस्थिति उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीओ के सीडीपीओ कार्यालय पहुंचते कार्यालय में जमे बिचौलियों में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बताया कि बड़े पैमाने पर सीडीपीओ कार्यालय में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ, सांख्यिकी सहायक एवं एक महिला पर्यवेक्षिका बिना किसी सूचना के गायब थे।
उन्होंने बताया कि सांख्यिकी सहायक अपने योगदान के बाद कभी कार्यालय आए ही नहीं हैं। एसडीओ ने बताया कि यह कार्यालय सरकार के नियमों के अनुसार नहीं बल्कि अपने अनुसार संचालित हो रहा है। वहीं एफसीआई गोदाम के जांच के दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक गायब पाए गए तथा गोदाम की चाबी एक प्राइवेट व्यक्ति के पास था, जो गोदाम खोलता और बंद करता है। एसडीओ ने बताया कि जांच के दौरान पाई गई अनियमितता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…