भगवानपुर हाट: थाना के जर्जर भवन का छप्पर टूटकर गिरा, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट थाना के बरामदे का छप्पर जो जर्जर स्थिति में था वह मानसून की हल्की वर्षा को भी झेल नहीं सका और शनिवार को भरभरा कर टूटकर गिर गया। संयाेग रहा कि जिस वक्त थाना के भवन में यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई कर्मी नहीं था, अन्यथा बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व हुई वर्षा में थाना भवन का यह भाग टूटकर काफी नीचे तक आ गया था जिसे बांस बल्ली के सहारे रोका गया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा रविवार की सुबह मजदूरों के सहयोग से गिरे हिस्से को हटवा दिया गया है।

इस घटना के बाद भवन के अंदर वायरलेस, कंप्यूटर मशीन पर बैठे आपरेटर सहमे- सहमे काम करते देखे गए। बताया जाता है कि अंग्रेजों के अधिकारी निलाहा साहब के रहने के लिए आजादी से पूर्व यह भवन बना था जिसका अब स्वामित्व हिलसड़ निवासी मोहन प्रसाद सिंह के स्वजनों के पास है। इस भवन का भाड़ा पुलिस विभाग द्वारा मोहन प्रसाद सिंह को दिया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुराना भवन होने के कारण इसका बांस बल्ला सड़ गया था, इस कारण वह टूट कर गिर गया। इसकी मरम्मत एक दो दिन में करा ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024