परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शनिवार की रात तेज हवा व गर्जन के साथ हुई वर्षा से कई जगह पेड़ एवं विद्युत पोल व तार टूटकर गिर गए। इससे जहां सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ वहीं कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं जगह-जगह जल जमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहर के महादेवा, फतेहपुर, स्टेशन रोड, शांति वट वृक्ष, श्रीनगर आदि जगहों पर जल जमाव तथा कीचड़ होने लोगों को परेशानी का सामना करना। रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी गांव में विद्युत पोल गिरने से पूरे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं खुजवा में वर्षा के कारण तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में कर्मियों द्वारा तकनीकी गड़बड़ी दूर कर विद्युत सेवा बहाल की गई। वहीं भांटी गांव में पाकड़ का पेड़ सड़क व विद्युत तार पर गिर गया इससे टारी-भाटी-कचनार सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। विद्युत तार टूटने से पतार, बहादुर पतेजी, शिवरी मठिया आदि गांवों में कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इधर बसंतपुर सब्जी मंडी, महाराजगंज, रोड, थाना रोड, पुरानी बाजार, अस्पताल परिसर आदि जगहों पर जल जमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अन्य जगहों पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
खेती में जुटे किसान :
शनिवार की रात तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा होने से खेतों में पानी जमा गया। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और किसान हल-बैल, कुदाल, ट्रैक्टर के साथ कृषि कार्य में जुट गए। पूरे दिन खेतों में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…