भगवानपुर हाट: महिला को झांसा देकर उचक्के ने उड़ाए 50 हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव की एक अधेड़ महिला को झांसा देकर उचक्कों ने उसके पास से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पीड़िता जगदीश साह की पत्नी लीला देवी ने बताया कि वह मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकासी के लिए आई थी।

राशि निकासी के लिए फार्म भरने में एक युवक से सहायता ली। जब वह रुपये निकासी कर बैंक शाखा से बाहर निकली ताे कुछ दूरी पर वह युवक झांसा देकर कागज में लपेटा हुआ डेढ़ लाख रुपये होने की बात कहकर 50 हजार रुपये मांग लिया और किसी को देकर लौटने की बात कहकर चला गया।

उस युवक के जाने के बाद जब महिला ने उसके दिए हुए बंडल को खोला तो वह डेढ़ लाख रुपये के बदले कागज के बंडल पाया। यह देख उसके होश उड़ गए और वह रोने लगी। उसे रोते देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़िता ने घटना की सूचना थाने को दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026