दारौंदा: जाति कोड की मांग को ले लोहार समाज ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोहार को कमार की उपजाति में शामिल करने व लोहार को जातिगत सूची में कोड आवंटित नहीं किए जाने पर लोहार समाज के लोगों ने मंगलवार प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। लोहार समाज के देवनाथ शर्मा ने कहा कि किसी भी जाति का सत्यापन भूमि दस्तावेज द्वारा किया जाता है। बिहार राज्य में लोहार जाति के लोगों के खतियान में जाति का नाम लोहार दर्ज है, जिसे विभागीय स्तर से भी जांच कर सत्यापित किया जा सकता है।

बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित गणना के लिए जारी की गई सूची में लोहार जाति के लिए कोई भी कोड आवंटन नहीं किया गया है, लेकिन लोहार जाति को कमार की उपजाति में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जबतक राज्य सरकार लोहार जाति की मांगों को पूरा नहीं करेंगी जाति आधारित गणना का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कमार जाति के उपजाति में शामिल लोहार शब्द को हटाने और लोहार समाज के लिए अलग से स्वतंत्र कोड जारी कर मूल जाति के रूप में गणना कराने की मांग की है। इस मौके पर धमेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डा. ईश्वर शर्मा, केदार शर्मा, रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में लोहार जाति के लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026