परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट एसएच 73 पर शनिवार की अहले सुबह में मलमलिया से मशरख की तरफ जा रही एक ट्रक हसनपुरा बाजार के पास सड़क से दस फिट नीचे खाई में उतर पेड़ से टकरा गया. गनिमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के करीब पांच बजे हसनपुरा बाजार के पास एक ट्रक सड़क से दस फिट नीचे खाई में लुढ़क गया था.
जिससे ट्रक सामने का ग्लास वृक्ष में टकराने से चकनाचूर हो गया. गोरखपुर के ट्रक चालक विजय सिंह ने बताया झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में लुढ़क गया. भगवान का शुक्र रहा कि कोई घटना नहीं हुई. ट्रक के खाई में लुढ़कने की सूचना मिलते ही देखने वालों की भीड़ उमड़ गई. वहीं शुक्रवार की रात्रि में एसएच 73 पर ही सुघरी गांव के पास टेंपो व कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. लेकिन शुक्र रहा कि टेम्पों के चालक को हल्का जख्म होने के साथ बड़ी घटना टल गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…