मैरवा: युवक की हत्या मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी, पुलिस ने तीन को भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में एक दिन पूर्व हुई युवक की हत्या मामले में मृतक के पिता रामशंकर मांझी के आवेदन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृत युवक के पिता ने 10 लोगों को आरोपित किया है. जिसमें पुलिस ने घटना के दिन ही तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में कृष्णा राम की पत्नी विंदा देवी, विजय राम की पुत्री खुशबू कुमारी व दीप माला कुमारी है. मृतक के पिता ने बरासो के वृंदावन गांव के पांच व उपाध्याछपार के पांच लोगों को आरोपित किया है. आरोपित लोगों अशोक सिंह, राहुल सिंह, सोनू सिंह, संदीप सिंह, बुलेट गोंड़, महावीर राम, खुशबू कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

उसके आवेदन के अनुसार बरासो के वृंदावन के बुलेट गोंड़ मेरे लड़का नीरज को 21 अप्रैल को संध्या 6 बजे बुलाकर घर से ले गया. जो देर रात तक लौट के नहीं आने पर खोजबीन किया गया. इसी बीच 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे पुलिस ने मौत की सूचना दिया. जब घटना स्थल पर गये तो देखा कि एक जामुन के पेड़ के समीप उसका शव पड़ा हुआ है. उसने अपने बेटे नीरज पासवान को मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सीडी सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित करवाई करते हुए तीन लोगों को जेल भेंज दिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026