परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सारेया गांव में रिस्तेदारी में आए एक युवक नदी में नहते समय डूब गया. डूबे युवक की बरामदगी के लिए स्थानीय लोग लगे हुए है. डूबा युवक जामो थाना के मोहम्मद हाकिम का 16 वर्षीय पुत्र सहिद उर्फ राजा बताया जा रहा है. युवक सारेया नदी पुल के नीचे धमई नदी में दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था. तभी अधिक पानी व तेज धार के चपेट में आने से वह डूब गया.
इसकी सूचना साथ में नहाते युवकों ने लोगों को दी. वही इसकी सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस युवक के युवक की तलाश में जुटी हुई है. इसकी सूचना भगवानपुर सीओ युगेश दास को देकर गोताखोर या एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव को खोजने की गुहार लगाई गई है. खबर प्रेषित होने तक युवक बरामद नहीं हुआ था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…