गुठनी: पति संग मायके आयी विवाहिता के कार में पड़ोसियों ने लगायी आग

मामला थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी के बलुआ गांव में अपने पति संग मायके आयी एक नवविवाहिता के कार स्विफ्ट डिजायर को जलन बस किसी पड़ोसी ने रात्रि में जला दिया है. हालांकि आग की लपट देख घरवालों ने तत्परता दिखाते हुये आग पर काबू पा लिया. लेकिन तबतक कार का काफी कुछ जल गया. इस संबंध में बलुआ गांव निवासी अनवर अली ने थाने ने आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. अनवर ने आवेदन में कहा है कि पांच दिन पहले पहली जुलाई को मेरी बेटी की शादी यूपी के बेल्थरा में हुयी थी.

सोमवार को मेरी बेटी रिवाज के अनुसार पति संग अपनी स्विफ्ट कार से मायके बलुआ आयी थी. खाना खाने के बाद रात्रि में सबलोग सोने चले गये. कुछ देर ही सोये थे कि आग आग का शोर सुन दरवाजे पर देखा तो कार जल रही थी. सबने मिलकर आग को बुझाया. तबतक कार का बहुत हिस्सा जल गया था. आवेदन में यह भी कहा है कि पड़ोसियों ने जलन से कार में आग लगायी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026