गुजरात से सिवान पंहुचा नैमुद्दीन अहमद का शव , परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सोंधानी गांव के खलील अहमद के 28 वर्षीय पुत्र नैमुद्दीन अहमद का गुजरात के अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना में तीन दिन पहले मौत हो गई थी. मौत के बाद उसका शव एम्बुलेंस से जैसे ही गांव पहुंचा कोहराम मच गया. वर्षा के बाद भी काफी संख्या में उसके शुभचिंतक घटना की जानकारी तथा अंतिम दर्शन के लिए जमा हो गए.

उसके परिजनों के दहाड़ मार कर रोने से सबकी आंखें नम हो जा रही थी. उसकी आकस्मिक मौत से सभी लोग भौंचक रह गए. सभी उसके मिलनसार होने की चर्चा करके उसे याद कर रहे थे. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. वह गुजरात के अहमदाबाद में रहकर वेल्डिंग का काम करता था. उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री है. पत्नी शबाना बेगम और मां मदीना बेगम उसके शव को देख कर बेहोश हो गई. स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026