महाराजगंज: ठनका गिरने से 11 केवी का टूटा तार, बड़ी हादसा टली

बिजली विभाग के सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्र को मिली बिजली

परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की रात्रि में ठनका गिरने से धारा प्रवाह 11 केवीए का दो फेज तार स्थानीय थाना क्षेत्र के टेघड़ा बाजार के समीप टूट कर गिर गया. रात्रि का समय था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. बजली विभाग के जेई नीरज कुमार ने बताया कि  पावर स्टेशन में लगा फ्यूज जल गया और स्विच डाउन हो गया. पावर सब स्टेशन में तैनात कर्मचारी द्वारा  दुबारा सप्लाई के लिए ट्रायल दिया गया लेकिन स्विच होल्ड नहीं कर पाया. जिससे ग्रामीण क्षेत्र का सप्लाई बंद कर दिया गया . पेट्रोलिंग में काफी खोजबीन के बाद टेघड़ा बाजार के पास खेत में 11 केवीए के दो तार लटके पाए गए. जेई ने कहा जब भी बिजली के खंभों के पास आकाशीय बीजली तार में चालू करेंट में गिरती है, बिजली विभाग को नुकसान होता है. जेई ने विभाग के सभी मानव बल व लाइन मैन को एकत्रित कर पंकज कुमार, नीतीश कुमार, हसमत अंसारी, सोनू कुमार, राकेश कुमार को तार जोड़ने के काम मे लगाया और बिना देर किए ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई कराई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026