भगवानपुर हाट: धान का बीज वितरण में हुआ हंगामा, परेशान रहे अधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ई किसान भवन में गुरुवार को धान बीज का वितरण किया गया. इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज के गांव से बीज लेने हेतु किसान पहुंचे हुए थे. लेनिक अव्यवस्था के कारण कुछ समय के लिए ई किसान भवन के परिसर में किसान अधिकारियों के बीच तू तू मैं मैं की नौबत आ गई. जिससे हंगामा खड़ा हो गया. दूर दराज से आए किसान पंकज कुमार, मुन्ना कुमार, रंजीत ठाकुर, विकेश कुमार आदि ने बताया कि 15 दिनों से धान बीज के लिए दौड़ रहे है. धान का बीज लेना काफी मुश्किल लग रहा है. यहां आने पर कोई न कोई बहाना बनाकर बीज का वितरण नहीं किया जा रहा है. जबकि किसान सलाहकर द्वारा बीज लेने के लिए ऑनलाइन फार्म भर कर सत्यापित कराकर आए थे.

लेकिन यहां आने पर सर्वर स्लो होने का  बहाना बनाकर बीज नहीं दिया जा रहा है. हुआ यूं कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के बीच खरीफ फसल के लिए धान व अरहर का बीज वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बीज प्रति किसान 06 किलो वितरण करना है. जिसमें प्रति राजस्व गांव में पांच किसान को देना है. जिसके लिए किसान को 06 किलो बीज 26 रुपया के भुगतान कर प्राप्त करना है. मुख्यमंत्री अरहर बीज 208 किलो प्राप्त हुआ है. जिसमे प्रति पंचायत 10 किलो है. एकीकृत बीज ग्राम योजना के तहत एक चयनित गांव को 96 किलो अरहर का बीज देना है. जिसके लिए किसान को 60 रुपये किलो देना है. अन्य योजना के तहत मिलने वाले बीज में इसके लिए पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर वितरण करना है. इस संबंध में बीएओ विनय कुमार ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के तर्ज ओर बीज का वितरण किया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024