Categories: Maharajganj News

महाराजगंज: विधायक ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराने को लेकर महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे ने गुरुवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक श्री दूबे ने अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा संसाधन की कमियों के संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुजाता सुम्बरई से विस्तृत रूप से जानकारी लिया. डाॅ सुजाता सुम्बरई ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की बहुत कमी है. इस अस्पताल के आधे से अधिक डाक्टर डिप्टेशन में विभिन्न पीएचसी में कार्यरत है. उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में आजतक फार्मासिस्ट, कम्पाउन्ड और डेसर का बहाली नहीं हुआ है. जिसके चलते इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विधायक विजय शंकर दुबे ने मौके पर सीएस सीवान से मोबाइल पर बात कर डिप्टेशन में गए सभी डाक्टरों को यथाशीघ्र मुल स्थान पर वापस करने तथा जल्द से जल्द इस अस्पताल में सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना से बचाव को लेकर बनाएं गए कोविड डेडीकेटेड हेल्थ केयर सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट, ओपीडी, एनआईसीयू, आपरेशन थियेटर,जेनरल वार्ड, एक्सरे मशीन आदि का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री विकास निधि से अनुमंडलीय अस्पताल में चारदीवारी और पीसीसी सड़क का निर्माण का आश्वासन विधायक ने दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि सत्यम दुबे, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, राजद नेता अरविंद कुमार गुप्ता, डॉ अरूण कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक देवेंद्र सिंह बघेल आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026