भगवानपुर हाट: मृत अधेड़ का शव पहुंचते हीं मचा कोहराम

  • गोपालगंज के बरहीमा मोड़ के पास हुई थी सड़क दुर्घटना
  • परिजनों को सांत्वना देने में जुटे लोग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले एक अधेड़ की गोपालगंज के बरहीमा में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार की सुबह शव के घर पहुंचते हीं कोहराम मच गया. मृतक स्व. सतन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र बच्चा सिंह थे. शव के दरवाजे पर पहुंचते हीं आसपास के लोगों की भीड़ जमा गई. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. आसपास की महिलाएं परिजनों को सांत्वना देने में जुटी थीं. इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया के पति विकास सिंह वीरप्पन गोपालगंज पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया. वहीं मुखिया प्रिया सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी. परिजनों ने बताया कि वे अपने भतीजा मनीष सिंह उर्फ छोटू के साथ गोपालगंज में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे.

तभी रास्ते में बरहीमा में यह दुर्घटना हो गई. इससे उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय महम्मदपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. इसकी सूचना जब घर पहुंची तो कोहराम मच गया. परिजनों ने गोपालगंज पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को साथ लेकर घर आए. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था. वह अविवाहित थावे अपने बड़े भाइयों के साथ रहते थे. उसके बड़े भाई नगरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंगल सिंह हैं. स्थानीय शशिभूषण सिंह, पंकज ओझा, पूर्व सरपंच बागेश्वर प्रसाद, राजेश कुशवाहा व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026