मैरवा: मुखिया प्रत्याशी के पुत्र ने हत्या की दर्ज करायी प्राथमिकी

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: बभनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी के पुत्र अमन कुमार सिंह ने गुरुवार को गोली मारकर हत्या करने का आवेदन मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पिता दिलीप सिंह की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही इस हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द पुलिस से करने का गुहार लगाया है. आवेदन में कहा है कि 24 जून को मेरे पिता संध्या 6 बजे के करीब यूपी के सुंदरपार गांव गये हुए थे. शाम सात बजे मेरे दोस्त द्वारा मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारे पिता की दुर्घटना मैरवा थाना क्षेत्र के ग्वाल में हो गया है.

परिजनों को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घायल दिलीप सिंह को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने मृत घोषित कर दिया. शव  को परिजनों ने घर लाया तो देखा कि सिर में गढ्ढे का निशान है. उनकी हत्या गोली मारकर किया गया है. पुलिस को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. उसने पुलिस से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इस गोलीकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का गुहार लगाया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024