भगवानपुर हाट: गोइयानार गांव में आग लगने से तीन घर जले

रसोई गैस लीक करने से लगी आग

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट के गोइयानर में बुधवार की शाम आग लगाने से तीन घर जल कर राख हो गया. आग की विकराल विभीषिका को देख गांव वाले आग पर नियंत्रण पाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आग की लपट तेज होते देख अग्नि शामक को बुलाना पड़ा. अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज से दो दमकल पहुंच लगभग चार घंटा लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार के अभिभावक सुरेंद्र राय उर्फ चौबे जी ने बताया कि आग बुधवार के देर शाम उस समय लगी जब घर की महिलाएं गैस चूल्हा पर भोजन पकाने के लिए गैस जलाया. गैस लीक करने लगा. जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती आग घर के अंदर विकराल रूप धारण कर लिया था. जिस घर में आग लगी थी.

वह मकान पुराने जमाने का खपरैल मकान था. इस मकान में तीन परिवार रहता है. सुरेंद्र राय के अलावा दो परिवार और रहता है. जिसमें पार्वती कुंवर एवं शांति कुंवर का परिवार रहता है.इस अगलगी में लगभग तीन लाख रुपए के संपत्ति जलने की संभावना व्यक्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि आगलगी में अनाज, बर्तन, कपड़ा, नगद 40 हजार रुपया, आभूषण लगभग दो लाख रुपए का, इसके अलावा पार्वती कुंवर एवं शांति कुंवर के घर का लगभग एक लाख रुपए का संपत्ति जलकर नष्ट हो गया है. घटना की सूचना पर गुरुवार के सुबह एएसआई बली राय तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी स्थल पर पहुंचे. सीओ रंधीर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक करवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024