नौतन: पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव में पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष के सरल यादव व भोला यादव घायल हो गए. दोनों घायलों का नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर दोनों घायलों को सीवान रेफर कर दिया. जहां इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है. एक पक्ष के घायल सरल यादव का कहना था कि पूर्वजों द्वारा बंटवारा किया गया जमीन के अनुसार मैं अपने हिस्से की जमीन जोत करते चला आ रहा हूं.

वहीं दूसरे पक्ष के लोग पूर्वजों द्वारा बंटवारा किया गया जमीन को नए सिरे से बंटवारा करना चाहता हैं. जिसे लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.उक्त जमीन को लेकर शनिवार को जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाया गया था. परंतु एक पक्ष मानने को तैयार नहीं है. इस संबंध में घायल सरल यादव थाने में लिखित आवेदन देकर दूसरे पक्ष के रामजीत यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026