परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में 16 दिसंबर हुई अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। इसमें अनाज, कपड़ा, साइकिल, आवश्यक कागजात समेत करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया है। घटना के वक्त पीड़ित परिवार किसी कार्य से बाहर गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पीड़ित परिवार सोमवार की शाम पहुंचे और क्षति का आंकलन किया।
इस दौरान पीड़ित परिवार ने मंगलवार को अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी ली तथा आवेदन मुआवजा की मांग की। पीड़ित परिवार में हीरा लाल मांझी , चंद्रमा मांझी एवं शिव प्रसन्न मांझी शामिल हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वैसे माना जा रहा है कि कोई ठंड के कारण रात में आग का अलाव जलाया होगा जिससे उड़ी चिंगारी से आग लग गई होगी। इस संबंध में सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है। राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…