महाराजगंज में अपराधियों ने मोबाइल लूट के दौरान युवक को मारी गोली, मोबाइल लेकर अपराधी फरार

परवेज अख्तर/सिवान: अपराधियों ने मोबाइल लूट के दौरान एक युवक को गोली मारी है.घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव की है. जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. साथ ही युवक की मोबाइल लूटकर फरार हो गए.गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तबतक अपराधी ईटहरी गांव के तरफ बाइक से भाग निकले. जिसके बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. गोली उसके अंगुली में लगी है.

वहीं, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घटना के संबंध मे बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी मुनमुन सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रणबीर कुमार अपने घर के आगे मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था,इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे कर मोबाइल लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर एक अपराधी ने अपने पास रखे हथियार से गोली चला दी. गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा. उसके बाद अपराधी उसकी मोबाइल लेकर फरार हो गए.इस संबंध मे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगने की जानकारी मिली हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026