परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट सरहरी गांव के रेखा देवी पति संतोष राम ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही प्रमोद सिंह, विकास सिंह सहित अज्ञात दस लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगया है. दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया है कि गुरुवार को सांध्य में सभी लोग झुंड बनाकर लाठी डंडा व फरसा लेकर आकर बोले कि मेरे खेत का आलू निकलाने नहीं गया है. तुम लोगों का मन बहुत बढ़ गया है.
इसके बाद घर घुस कर मेरे परिवार के सदस्यों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे. जब हमलोग इसका विरोध किए तो सभी लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल दिया. जिसमे मनोज सिंह के द्वारा फरसा से हमला करने पर मेरे पति संतोष राम का सिर फट गया. जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े. अन्य घायलों में ससुर बिगन राम व सास उषा देवी शामिल है. सभी घायलों का समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट में इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…