परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी पीडीएस दुकानदार धरबेन्द्र मांझी ने पंचायत के मुखिया समेत पोखरा के ही छह लोगों पर मारपीट करने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है . घायलों को इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी लाया गया. स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया जहां जख्मी दो लोगों का इलाज चल रहा है.
आवेदन में डीलर धरबेंद्र मांझी ने कहा है कि गांव के मुखिया रत्नेश्वर यादव, रंजय यादव, काशी यादव, सुमेंदर कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार आदि लोगों ने पैसे की मांग करते थे. नहीं देने पर शुक्रवार की सुबह चाय की दुकान पर बुला कर मेरे साथ मारपीट किये व जातिसूचक गाली-गलौज किये. आवेदन में कहा है कि झगड़ा छुड़ाने आये बगल के शैलेश कुमार सिंह की भी पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामला सही पाए जाने पर आरोपियों पर कार्रवाई तय है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…