परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के तरवार गांव के टावर के समीप सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध को हथियार का भय दिखाकर एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। इस मामले में थाना क्षेत्र के मोरा मठिया गांव निवासी मोती लाल पर्वत ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि सोमवार को दोपहर में महाराजगंज स्थित एसबीआइ शाखा से पैसा लेने के लिए अपने भतीजा चंद्रमा पर्वत के साथ गया था। वहां रुपये की राशि कर बाइक से घर लौट रहा था तभी तरवार गांव स्थित टावर के समीप पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश आए और देसी कट्टा का भय दिखा हम लोगों की बाइक रोकी तथा धक्का मारकर कर गिरा दिया।
बाइक से गिरने के बाद बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और गाड़ी की डिक्की में रखे एक लाख रुपया नकद, पासबुक सहित झोला लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…