परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के प्रबंधक से झपट़्टा मारकर ढाई लाख रुपये लूट लिए और आसानी से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर निवासी शिव पुकार पांडेय हिलसड़ स्थित पेट्रोल पंप आशीष फीलिंग स्टेशन में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को करीब तीन बजे बैग में ढाई लाख रुपये लेकर बाइक से महाराजगंज स्टेट बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे।
तभी शंकरपुर पंचायत के कोइरीगांवा टोले मिश्रवलिया के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए रेलवे पुल के पास झपट्टा मारकर कर उनके पास से बैग सहित ढाई लाख रुपये लेकर रेलवे पुल के रास्ते से फरार हो गए। वे कुछ अभी समझ पाते बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पेट्रोल पंप प्रबंधक ने शोर मचाना शुरू किया। उनके चिल्लाने की आवाज पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रह है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…