आंदर: गिरफ्तार दोनों आर्केस्ट्रा संचालक पूछताछ के बाद भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के चकरी बाजार से गिरफ्तार किए गए दोनों आर्केस्ट्रा संचालकों से पूछताछ के बाद मंगलवार की देर शाम जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालक चकरी निवासी सरस्वती देवी एवं अब्दुल लतीफ हैं। बता दें कि मामले में मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के अनुसंधानकर्ता अक्षय पांडेय ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आर्केस्ट्रा में काम कराने का आरोप में उक्त दोनों आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी कराई थी।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के निर्देश पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह,अक्षय पांडेय, राहुल कुमार, बाल संरक्षण कल्याण समिति जिला इकाई के अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, बाल संरक्षण इकाई के अमित कुमार एवं शैलेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी एवं आंदर थाना के सहयोग से सोमवार की रात चकरी बाजार स्थित तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के अड्डे पर छापेमारी की गई थी। जहां आर्केस्ट्रा में काम करने वाली असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल, झारखंड एवं पंजाब की नौ नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया था। इस दौरान उक्त दोनों आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024