परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने शनिवार की रात मुंदीपुर गांव में अशोक यादव के बथान में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब तथा दो बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सारण के जनता बाजार थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तिमपुर निवासी दीपक कुमार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना निवासी संदेश कुमार व पप्पू कुमार यादव के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी कर रविवार को जेल भेज दिया गया जबकि फरार तस्कर अशोक यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…