परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना की टीम ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के बैदरा टोले चिमनी के समीप छापेमारी कर एक बाइक व 45 लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि एक बाइक पर दो शराब तस्कर बोरा में शराब रख कहीं ले जा रहे थे। जब रोकने का इशारा किया तो वे शराब व बाइक छोड़ भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन निवासी धन्नू कुमार के रूप में हुई ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…