परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार के मंत्री, सांसद एवं पार्टी के पदाधिकारियों का कार्यक्रम सात जून को मलमलिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा के मंत्री अवधेश कुमार पांडेय के नेतृत्व के सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों ने भगवानपुर गांव में संपर्क अभियान चलाया।
इस अवसर पर त्रिलोकी प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर भाजपा नेताओं ने आम लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरा होने पर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की तथा सात जून को मलमलिया चल कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित अन्य वरिष्ठ का आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गिरीश देव सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री दिव्यांग नीरज कुमार, कर्ण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…