परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल कोर्ट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि आखिर किस परिस्थिति में महाराजगंज में व्यवहार न्यायालय का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। हमलोग आखिर कब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। संघ के सचिव पीपी रंजन द्विवेदी ने कहा कि तत्काल व्यवहार न्यायालय को चलाने के लिए पुराने अनुमंडल कार्यालय भवन सह चंद्रशेखर पुस्तकालय उपर्युक्त है।
इस भवन का निरीक्षण कई बार तत्कालीन जिला जज, जिला पदाधिकारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि व्यवहार न्यायालय का कार्य शुरू हो जाने से अनुमंडल क्षेत्र के न्यायालय से संबंधित कार्य में सहूलियत होगी। बैठक को अधिवक्ता केके सिंह, रश्मि कुमारी, रविकांत उपाध्याय, अमलेंदु कुमार, जयप्रकाश सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…