भगवानपुर हाट: ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत, घर में मातम

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मराछी गांव के एक युवक का ट्रैक्टर से दबाकर मौत हो गई. मृत युवक मराछी गांव के बंगाली राम का 15 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृत युवक लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के महुआरी में एक चिमनी पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था. सोमवार को युवक ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर आ रहा था. तभी गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया.

जिससे उसके नीचे दबने से मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर ओपी पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी में जुटी है. जबकि मृत युवक के परिजनों ने शव को लेकर अपने घर पहुंच गए है. जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा उसके शव से लिपटकर माता लालमुनी देवी व अन्य सदस्य बिलखने लगे. इसे देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई. मृत युवक तीन भाई है. जिसमें वह सबसे छोटा था. मृत युवक के दो भाई व पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026