सिसवन के सरौत गांव में सड़क पारकर रही मासूम बच्ची को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव निवासी नौ वर्षीय मासूम बच्ची को सड़क पार करते समय एक स्कार्पियों ने रौंदा दिया. जिससे वह घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई. घटना सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लाक के सामने घटित हुई. मासूम बच्ची घर से सामान खरीदाने के लिए ब्लाक के सामने स्थित दुकान में खरीदारी करने के लिए आयी हुई थी. मासूम बच्ची की मौत के परिजनों में कोहराम मच गया. बतादें कि सरौत गांव निवासी मुन्न भगत की पुत्री कंचन कुमारी(9) सोमवार की देर शाम ब्लाक के सामने स्थित दुकान में सामान खरीदने के लिए घर से निकली.

अभी वह ब्लाक गेट के सामने से गुजर से सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पार कर ही रही थी कि चैनपुर की तरफ से सिसवन की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उसे रौंद दिया. जिससे मासूम की बच्ची गंभीर से घायल हो गई. लोग अभी उसे उठाकर इलाज के लिए ले जाते तब तक मासूम बच्ची ने मौके पर दम तोड़ दिया. इस घटना मासूम बच्ची लहुलूहान हो गई थी. सूचना पर भागते हुए पहुंचे परिजन बच्ची के शव को दहाड़े मारकर सड़क पर रोने लगे. सूचना पर पहुंचे सिसवन थानाध्यक्ष कुमार बैभव पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाने में जुटे रहे. मासूम बच्ची दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ी थी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026