✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहा गांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में दो झोपड़ी जलकर खाक हो गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है तेज हवा चलने के कारण बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग लग गई।जिसमे गांव के चेथरू महतो और बहारन महतो का झोपड़ी का घर जल कर खाक हो गई। गांव के लोग पहुंच कर आग पर नियंत्रण करने की कोशिश करने जुट गए लेकिन आग की लपट तेज होने के कारण आग नियंत्रित नहीं हो पाई।
आग के लपट देखते हुए लोगों ने अग्नि शमन को सूचित कर घटना स्थल बुलाया गया।तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया की घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गए।जिसके कारण परिवार के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। आग लगने से बिछावन , कपड़ा , अनाज , वर्तन सहित अन्य सामग्री जल का राख हो गया । घटना के पचास हजार से अधिक की संपति जल का खाक हो गई है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…