सिवान के गांधी मैदान में हुई बैठक के बाद शिक्षक संघ ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के गांधी मैदान पोखरा परिसर में मंगलवार को स्नातक ग्रेड प्रशिक्षित शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 मार्च को ही जिले में वेतन की राशि आ गई है, बावजूद इसके किसी भी अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। शिक्षकों ने जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की।

साथ ही वेतन विसंगति के मुद्दे से लेकर शिक्षकों की प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की गई। बताया गया कि गत तीन वर्ष से शिक्षकों के स्थानांतरण की नियमावली बन रही है, लेकिन अभी तक धरातल इसे नहीं लाया गया है। बैठक में मणिकांत मिश्रा, संयोजक विद्यानंद ओझा, उपाध्यक्ष हिमांशु प्रसाद मौर्या, खुशबू कुमारी, दीपक त्रिपाठी, अनुभा कुमारी, चंदन दुबे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026