✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंप के समीप बुधवार की रात्रि में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान हिलसड़ निवासी नवीन कुमार सिंह और कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जगदीशपुर पंप के समीप पुराने भूमि विवाद को ले दो पक्ष में आमने-सामने हो गए।
इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान हिलसड़ निवासी नवीन कुमार सिंह एवं कृष्णा सिंह घायल हो गए। इस दौरान गश्त में निकली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा दोनों घायलों काे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…