हसनपुरा में पांच दिनों से बिजली गुल, विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 12 व 09 में पांच दिनों से बिजली गुल है को लेकर गुरुवार को नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। जहां बड़ी संख्या में नगरवासी ने एमएच नगर थाना के समीप पहुंच लगे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फूंक चुका है। इसकी जानकारी भी विभाग को दी जा चुकी है। बावजूद उक्त वार्ड में पांच दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीण राजन तिवारी, बुलेट अली, बदरे आलम, मनु शर्मा, रवि तिवारी, सचिन पटवा, महेंद्र शर्मा, बिट्टू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बिक्की शर्मा, मोहम्मद हुसैन, दिलशाद अली, चांद अली, राकेश राम, सुरक्षा शर्मा, विशाल शर्मा, अली हुसैन, जावेद आलम, युवराज शर्मा, रवि अग्रवाल, दयाशंकर छोटे, रामसुंदर शर्मा, कन्हैया पटवा, मुन्ना शर्मा सहित अन्य ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग भी की।

प्रदर्शन कर रहे नगरवासियों ने बताया कि इस 63 केवीए ट्रांसफार्मर पर करीब 200 उपभोक्ताओं का कनेक्शन है। कभी जर्जर तार टूट कर गिरते रहता है, तो कभी ट्रांसफार्मर से धुंआ निकल आता है। जिसके कारण बिजली में अघोषित कटौती के साथ-साथ लोगों में डर का माहौल बना रहता है, कहि बड़ी हादसा न हो जाए। इतना ही नही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जेई पर भी आरोप लगाया कि जेई फोन रिसीव नही करते है। इस मामले में जब हसनपुरा जेई सतीश कुमार से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026