भगवानपुर हाट: वाहन लूट के योजना बनाते दो बदमाश देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ स्थित पोल फैक्ट्री के समीप एनएच 331 पर बुधवार की रात वाहन लूट की योजना बनाते दो बदमाशों थाने की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद की। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों में 10 जनवरी को एनएच 227 ए पर स्कार्पियो चालक को गोली मार वाहन लूटने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सारण के मशरख थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी जितेंद्र कुमार तथा भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम पुलिस गश्त में निकली थी तभी हिलसड़ स्थित पोल फैक्ट्री के समीप एनएच 331 पर वाहन लूट की योजना बनाते दो बदमाशों पर नजर पड़ी।

शक होने पर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। जब उनकी जांच की गई तो जितेंद्र कुमार के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल तथा अनूप कुमार के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाश 10 जनवरी को एनएच 227 ए पर माघर गांव के समीप पटना से आ रही स्कार्पियो चालक को गोली मारकर घायल करने के बाद वाहन लूटने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों बदमाश पूर्व में तरैया थाना क्षेत्र से एक पिकअप वैन सहित कई थाना क्षेत्र में वाहनों के लूट में संलिप्त हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों की निशानदेही पर लूट की स्कार्पियो की बरामदगी में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने दोनों गिरफ्तार बदमाशों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024