दारौंदा में 1513 लाभुकों का कराना होगा भौतिक सत्यापन

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जो अबतक जीवन प्रमाणीकृत पेंशनधारियों के लिए भौतिक सत्यापन नहीं कराए हैं उनके लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन कल्याण विभाग द्वारा अंतिम मौका दिया गया है। ऐसे लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण एवं भौतिक सत्यापन के विशेष अभियान चल रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 1513 लाभुकों का भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण के लिए पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका होगा। इसके बाद जिनका प्रमाणीकरण एवं भौतिक सत्यापन नहीं होगा वैसे लाभुकों का डाटाबेस हमेशा के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। इस विशेष अभियान में पेंशनधारियों को निःशुल्क प्रमाणीकरण एवं भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पंचायत सचिव, विकास मित्रों इस कार्य में लगे हुए हैं। पेंशनधारकों का आइडी संख्या, पेंशन धारकों का नाम, पेंशन योजना का नाम, पंचायत एवं वार्ड, स्वीकृति की तिथि, बैंक खाते संख्या, पेंशन धारकों का आधार कार्ड संख्या, आधार कार्ड में जन्म तिथि, पेंशन धारकों का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों द्वारा प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करेंगे। तभी इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। जिनका प्रमाणीकरण एवं भौतिक सत्यापन होगा शीघ्र ई लाभार्थी पोर्टल पर इंट्री कराने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस कार्य को शत- प्रतिशत सफल बनाने की अपील की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026