भगवानपुर हाट: अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल, बाइक व ट्रैक्टर में मारी टक्कर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से एनएच 331 स्थित नगवा गांव के समीप मंगलवार को निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, साइकिल व ट्रैक्टर में धक्का मार दिया। ट्रक से धक्का लगने से साइकिल सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि बाइक चालक भी गिरकर चोटिल हो गया तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक एवं ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गए जबकि बाइक चालक भी पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए अपनी बाइक लेकर चला गया।

घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली तथा ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। घायल छात्रा की पहचान सोनवर्षा निवासी पान मोहम्मद की पुत्री साबन खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनवर्षा निवासी साबन खातून कंप्यूटर की पढ़ाई करने अपनी साइकिल से बसंतपुर जा रही थी। इस क्रम में निर्माणाधीन पुल के पास मलमलिया की ओर से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसकी साइकिल में धक्का मार दिया इससे वह घायल हो गई। इसके बाद ट्रक के चालक ने उसी दिशा से आ रहे बाइक तथा ट्रैक्टर में भी धक्का मार दिया। समाचार प्रेषण तक बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026