परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की 18 दिन बाद मंगलवार को दारौंदा थाना पहुंची। पुलिस ने उस अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि लड़की का अपहरण 14 अक्टूबर को कर लिया गया था। इस मामले में अपहृता के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विकास कुमार, सुखारी प्रसाद, सोनू कुमार एवं शारदा देवी को आरोपित किया था।
प्राथमिकी के बाद पुलिस अपहृता को बरामद करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को अपहृता ने स्वयं थाना पहुंच गई। इसके बाद एएसआइ मिथिलेश कुमार एवं महिला पुलिस के साथ 164 के बयान के लिए सिवान कोर्ट भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…