भगवानपुर हाट: ओवरलोडिंग ट्रक से गुजरने से होने लगता है कंपन, प्रशासन मौन

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट एक तरफ सरकार अवैध ढंग से बालू लदा ट्रक संचालकों के खिलाफ मुहिम चला रखा है, वहीं दूसरी ओर एनएच 331 तथा एनएच 227 ए पर शाम होते ही बालू लदे बड़े-बड़े ट्रकों का आना-जाना शुरू हो जाता है। बालू से लदा ट्रक पर आवश्यकता से काफी अधिक बालू लदने के कारण धीमी गति से ट्रक चलने को मजबूर हो जाता है। जब रात में एक साथ अनेकों ट्रक बालू लिए गुजरता है तो सड़क के किनारे बसे घरों में कंपन होने लगता है। जानकार सूत्रों के अनुसार इन ट्रकों पर 14 से 15 सौ फीट बालू लदा होता है जो छपरा- महम्मदपुर पथ एनएच 331 तथा शीतलपुर-सिवान पथ एनएच 227 ए पर बिना किसी रुकावट के गुजरते दिखते हैं। सूत्रों की माने तो प्रति दिन शाम सात-आठ बजे से भगवानपुर थाना क्षेत्र से ट्रक गुजरते देखे जा सकता हैं।

बताया जाता है कि जितने ओवर लोडिंग वाले बालू लदा ट्रक इस मार्ग से गुजरते है। इन ट्रकों के ऊपर तिरपाल बांध कर बालू की ढुलाई की जा रही है। सभी ट्रक गोपालगंज होते हुए यूपी में चले जाते हैं। इन ओवर लोडिंग ट्रक को प्रशासन का कोई अधिकारी शायद देखना भी मुनासिब नहीं समझता। अगर अधिकारी इसके खिलाफ कार्रवाई करते तो सरकार को राजस्व का फायदा होता है। उन्हें क्षति उठाना नहीं पड़ता। ओवरलोडिंग के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ने से सड़क टूटने की प्रबल संभावना होने लगी है। सड़क पर चलने वाली किसी भी वाहन के लिए मानक तय किया गया है, लेकिन बालू वाले ओवरलोडिंग ट्रक के लिए कोई मानक नही है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन एवं बालू माफियाओं के बीच ओवर लोडिंग का डील हो गया है इस कारण ना तो सड़क विभाग, और ना परिवहन विभाग और ना ही खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026