परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित दारौंदा जंक्शन के पश्चिमी रेलवे फाटक गुरुवार की देर शाम पिकअप से धक्का लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना मिलतेे ही आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच उक्त पिकअप को जब्त कर लिया।
इस संबंध में दारौंदा जंक्शन के चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात 08.30 बजे ट्रेन संख्या 05241 को पास कराने के लिए गेटमैन राजीव भारद्वाज जब गेट 78 को बंद कर रहे थे तभी पिकअप चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उत्तर बूम को धक्का मारकर तोड़ दिया तथा अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ पहुंच उस पिकअप को जब्त कर लिया तथा उक्त चालक के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज की गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…