भगवानपुर हाट: बोलेरो चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में रविवार की देर रात करीब ग्रामीणों ने एक युवक को बोलेरो की चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा निवासी तपेश्वर कुमार के रूप में हुई है।

घायल तपेश्वर कुमार ने बताया कि वह रविवार की रात करीब डेढ़ बजे सहसरांव गांव स्थित अपने बहनोई सूरज महतो के घर से अपने घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। तभी रास्ते में अरुआ के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बोलेरो चोरी करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। वहीं अरुआ निवासी सुनील कुमार तिवारी ने अपनी बोलेरो चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए घायल युवक तपेश्वर कुमार के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026