सिवान: सोमी अमावस्या पर पीपल वृक्ष की पूजा कर की गई सुख समृद्धि की कामना

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सोमी अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु व परिवार के सुख समृद्धि की कामना की है। महिलाएं सोमवार की अल सुबह शृंगार कर अक्षत, सिंदूर, गुड़, पान-कसैली, फूल, धूप अगरबत्ती समेत अन्य पूजा सामग्री के साथ अपने घर के नजदीक पीपल पेड़ के समीप पहुंची तथा पूजा अर्चना कर पति के लंबी उम्र तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर महिलाएं पीपल वृक्ष को कच्चा सूता से 108 बार परिेक्रमा कर बांधी। इसके अलावा महिलाओं ने भगवान शिव पार्वती की भी पूजा कर खुशहाल जीवन की कामना की तथा ब्राह्मण को दान-दक्षिणा प्रदान किया। इस संबंध में नई बस्ती निवासी आचार्य शैलेंंद्र पांडेय ने कहा कि सोमवार को पड़ने वाले अमावस्या को सोमी अमावस्या कहा जाता है।

इस भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दान-पुण्य करते तथा पितरों को तर्पण करने से पितृ दोष खत्म हो जाता है। वहीं भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं तथा सभी मनोकामनाएंं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि पीपल के वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु, शंकर समेत सभी देवी-देवताओं का वास होता है। पीपल वृक्ष की पूजा करने से सभी देवताओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। यह पूजा शहर के स्थित महादेवा, फतेहपुर, श्रीनगर, स्टेशन रोड समेत विभिन्न जगहों पर की गई। इसके अलावा आंदर, रघुनाथपुर, लकड़ी नबीगंज, सिसवन, पचरुखी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, महाराजगंज, बड़हरिया, नौतन, मैरवा, गुठनी, हुसैनगंज, हसनपुरा आदि प्रखंडों में की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026