भगवानपुर हाट: प्रखंड के तीन सीटों पर होगा मतदान, चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ी

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट पंचायत उपचुनाव में प्रखंड के 10 खाली पदों में से तीन पदों पर मतदान कराए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को नाम वापसी की तिथि के बाद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। बीडीओ सह आरओ डा. कुंदन ने बताया कि मंगलवार को प्रत्याशियों का इंडेंट बनाकर उसे ईवीएम में फीड करने के लिए जिला को भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 10 खाली पदों में से मात्र तीन पदों पर मतदान कराए जाएंगे। इसमें एक बीडीसी एवं दो वार्ड सदस्य पद पर चुनाव होगा।

उन्होंने बताया कि सराय पड़ौली पंचायत में बीडीसी पद के लिए एक तथा भीखमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक तथा वार्ड संख्या पांच में वार्ड सदस्य के लिए चुनाव होगा। इन सभी पदों पर कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं जबकि पंच सदस्यों के छह व वार्ड सदस्य के एक रिक्त पद पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से वे सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। तीन पदों पर चुनाव के मतदान कराने की तैयारियां चल रही हैं। बीडीसी के एक पद पर चुनाव के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं वार्ड के दो पदों पर चुनाव के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल नौ बूथों पर 25 मई को मतदान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव चिह्नों के आवंटन के बाद प्रत्याशी अब जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026