परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित भारतीय रेडक्रांस सोसायटी से आक्सीजन कंसंट्रेटर की चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में रेडक्रांस के लिपिक वीरेंद्र कुमार पांडे ने नगर थाना में आवेदन देकर उक्त चोर के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। आवेदक ने बताया कि कार्यालय के बगल स्थित कमरे में दस आक्सीजन कंसंट्रेटर रखा गया था। 16 मई की सुबह जब कार्यालय खोलने पहुंचा तो पाया कि कमरे के दरवाजा का एक पल्ला खुला हुआ था।
इस दौरान दूसरे गेट से ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि चार पीस आक्सीजन कंसंट्रेटर गायब है। इसकी सूचना सचिव को दी गई। अपने स्तर से खोज बीन के बाद चोर को पकड़ लिया गया। साथ ही सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फतेहपुर निवासी देवानंद प्रसाद के रूप में हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…