भगवानपुर हाट: दो पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के दो पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन इकाई का शुक्रवार को कार्य प्रारंभ हुआ। प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान एवं बीडीओ डा. कुंदन ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार शंकरपुर पंचायत के कोइरीगांवां और मोरा खास पंचायत के सडीहा गांव में कचड़ा प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ उपस्थित थे। शंकरपुर पंचायत के मुखिया बिंदु देवी और मोरा खास पंचायत के मुखिया रहमत राय के प्रयास से इस इकाई की स्थापना हुई। बीडीओ ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत कचरा जहां भी बिखरा हुआ उसे एक जगह जमा करें। जमा कचरा काे प्रोसेंसिग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा।

इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। साथ ही गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंका जाए। स्वच्छता अभियान के सफलता में समाज का भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ समाज एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना इस योजना को चलाकर की है। प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार गौरव ने कहा कि डस्टबिन में ही कचरा को एकत्रित करें, कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके । कचरा यत्र-यत्र फेंकने से बीमारी का प्रकोप बढ़ता है। इस अवसर पर एक ई-रिक्शा तथा प्रति वार्ड में एक पैदल रिक्शा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, राजद नेता अशोक राय, मुखिया सुभाष सिंह, मंटू दिवेदी, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, मूरत मांझी, दिनेश कुशवाहा, विकास मित्र अरविंद राम आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026